फूड एलर्जी के लक्षण हल्के से लेकर जानलेवा तक हो सकते हैं। कुछ खाद्य पदार्थों या भोजन के घटकों से बचना आसान होता है इससे दैनिक जीवन को एलर्जी बहुत कम प्रभावित करती है। फिर भी कुछ खाद्य पदार्थ या भोजन के घटक काफी व्यापक हैं और उनसे बचाव के लिए अत्यंत सावधानी की आवश्यकता होगी। बचपन मे कुछ फूड एलर्जी प्रकट नहीं होती हैं।

