आजकल महानगरों में डायबिटीज जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। कुछ सालों पहले तक तो ऐसी बीमारियां कुछ खास वर्ग या उम्र के लोगों को ही हुआ करती थी, लेकिन महानगरों के आधुनिक लाइफ स्टाइल, उनके रहन-सहन, खान-पान के कारण डायबिटीज जैसी बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बड़ी उम्र में होने वाली ये बीमारियां अब बच्चों और युवाओं में भी खासा दिखाई पड़ रही हैं। हालांकि टाइप 1 डायबिटीज अधिकांश गर्भवती महिलाओं में होता है, लेकिन यह ऐसा होना निश्चित नहीं है। डायबिटीज की चिकित्सा की बात करें तो इसका इलाज संभव है या नहीं, इस बहस से अच्छा है यह सोचा जाए कि डायबिटीज से बचे कैसें। किन कारणों को अपनाकर डायबिटीज से बचा जा सकता है। आइए जानें टाइप 1 डायबिटीज चिकित्सा व अन्य दिलचस्प बातों को।
• आधुनिक जीवनशैली के कारण, मीठी बीमारी डायबिटीज़ भी कहा जाता है, इसके रोगियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शरीर को सबसे अधिक ऊर्जा शुगर या स्टार्च से मिलती है। शरीर में इन्सुलिन की कमी होने पर शुगर ऊर्जा में परिवर्तित होने के बजाय रक्त में जमा होकर डायबिटीज़ का कारण बनता है।
• डायबिटीज की चिकित्सा तभी संभंव है, जब डायबिटीज के रोगी अपने खान-पान में सावधानी बरतें। । डायबिटीज की चिकित्सा में आहार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
• डायबिटीज के दो रूपों में से एक है टाइप 1डायबिटीज। इस स्थिति में शरीर इन्सु़लिन का निर्माण बंद कर देता है। ऐसा वायरस के संक्रमण से या प्रतिरक्षा प्रणाली में किसी खराबी के कारण हो सकता है।
• आमतौर पर जिन लोगों के परिवार में पहले से ही कोई डायबिटीज का मरीज रह चुका हो, उन्हें डायबिटीज के दौरान या डायबिटीज से बचने के लिए अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है।
• डायबिटीज की चिकित्सा संभंव नहीं है लेकिन डॉक्टर्स इसके नियंत्रण के लिए रोजाना एक या दो टेबलेट खाने के लिए देते हैं।
• डायबिटीज के उन रोगियों जिन्हें लंबे समय से डायबिटीज़ की शिकायत है उनको अधिक एमजी वाली टेबलेट्स दी जाती हें।
• कम शुगर वाले खाने, शु्गर फ्री चाय, कम वसा वाले खाने को प्राथमिकता दें। तभी आप डायबिटीज को नियंत्रित कर पाएंगें।
• जितनी भूख हो उतना ही खाएं, भूख से अधिक खाने के कारण भी डायबिटीज बढ़ने का खतरा रहता है।
• डायबिटीज से कई बार स्ट्रोक की संभावना भी रहती है।
डॉक्टर की सलाह मानने और अपने मन और मन पर नियंत्रण रखने से डायबिटीज की चिकित्सा संभव है।
Read more articles on Diabetes Treatment in Hindi

