हड्डियां हमारे शरीर का ढांचा है और इनसे हमारा संचालन होता है ा हमारे शरीर में कुल 206 हड्डियां और 320 जोड़ हैं ा हमारी हड्डियों या जोड़ों में किसी भी प्रकार के विकार के कारण हड्डियों मंे दर्द और सूजन उत्पन्न होती है ा जोड़ों में दर्द के बहुत से अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे जोड़ांे पर यूरिक एसिड का इकट्ठा होना ा कभी कभी दर्द अनुवांशिक कारणों से होता है और कभी कभी कमज़ोरी से ा ठंड लग जाने से या कार्टिलेज में मौजूद तरल द्रव के सूख जाने के कारण हड्डियों पर रगड़ पड़ने से भी दर्द हो सकता है ा
शारीरिक रूप से मोटे लोग या वो लोग जिन्हंे कब्ज़ रहती है उन्हें भी इस प्रकार के दर्द का सामना करना पड़ता है ा
जोड़ों के दर्द से बचने के कुछ प्राकृतिक उपाय:
- जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए मरीज़ को हमेशा गरम पानी से नहाना चाहिए ा
- ऐसे आहार लें जिनसे कब्ज़ होने का डर ना हो ा फास्ट फूड से तौबा करें और तला भुना आहार भी कम खायें ा
- पाचन क्रीया को ठीक रखने के लिए आप त्रिफला चूर्ण का प्रयोग भी कर सकते हैं ा
- प्रातः प्राणायाम में कपालभाति ,भास्त्रिका, अनुलोम विलोम जैसे व्यायाम करें ा
- सुबह शाम 15 मिनट तक गरम पानी में पैर डालंे और ध्यान रखंे कि ऐसा करते समय आपके पैरों में हवा ना लगे ा
दर्द से बचने के लिए इन आदतांे से दूर रहें:
- ठंड के मौसम में ठंडी जगह पर ना बैठें और अधिक समय तक स्नान ना करें ा
- अधिक वसायुक्त आहार ना लें ा
- वज़न पर नियंत्रण रखें ा
- आलू, चावल, राज़मा, दही, छोले ,शराब का सेवन ना करें ा
इस प्रकार के दर्द में लेप व तेल की मालिश से आराम मिलता है:
- जोड़ों पर महानारायण, महा विषगर्भ तेल ,सैन्धवादि तेल,वंडर आयल या रूमताज तेल से सुबह शाम मालिश करें ा
- महुआ ,अलसी ,तिल , सरसों तथा बिनौली के तेल को मिला कर और गरम कर के इससे मालिश करें ा

यह जानकारी हावर्ड मेडिकल पब्लीकेशन द्वारा दी जा रही है । यह जानकारी ओन्लीमाईहैल्थ की जि़म्मेदारी नहीं है । ओन्लीमाईहैल्थ कोई चिकित्सकीय सलाह नहीं दे रहा है । चिकित्सकीय सलाह के लिए किसी योग्य विशेषज्ञ से सम्पर्क करें ।