

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद
अब बाज़ार में पुरुषों के लिए भी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल आ रही है और यह शोध किया है इस्राइली वैज्ञानिकों ने।
फैमिली प्लानिंग में पुरुष भी बराबरी का रोल क्यों नहीं अदा करें? इसी बात के जवाब में बाजार में आने वाली है पुरुषों के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पिल। इस्राइली वैज्ञानिकों की एक टीम ने यह पिल तैयार करने का दावा किया है।
इसे तीन महीनों में एक बार लेना होगा। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा और यह प्रेग्नेंसी रोकने में भी सौ फीसदी कारगर साबित होगी। दरअसल, यह पिल केमिकल तरीके से स्पर्म को नाकारा बना देती है।
मेल कॉन्ट्रासेप्टिव तैयार करने की कोशिशें अब तक खास कामयाब नहीं रही हैं। कुछ शोधकर्ता हार्मोस के साथ टेस्ट कर रहे हैं, लेकिन इसका अनुभव करने वालों ने डिप्रेशन और सेक्स की इच्छा की कमी जैसे साइड इफेक्ट्स की शिकायत की है। ऐसे में यह तिमाही पिल एक बडी कामयाबी मानी जाएगी। हाल के सर्वे के मुताबिक अगर ऐसी पिल रोजाना लेनी पडे तो महिलाएं गर्भनिरोध का काम पुरुषों पर छोडना जरा भी पसंद नहीं करेंगी।

