सामाजिक नियमों को तिरस्कारपूर्ण नजरिए से देखना और दूसरों के दुख में आनंदित होना ही इस तरह के लोगों की प्रवृति होती है। दूसरों की भलाई का गलत फायदा उठाना उनकी आदत होती है। जिन्हें ये तकलीफ पहुंचाते हैं उन्हें तिरस्कारपूर्ण दृष्टि से देखते हैं।
दूसरों के साथ ये लोग घनिष्ठ संबंध नहीं रख पाते। किसी भी रिश्ते में इनकी ओर से कुछ तिरस्कार या अपमान शामिल होता है। फिर भी, इस रोग से पीड़ित व्यक्ति कभी-कभी आकर्षक होते हैं एवं झूठ बोलकर एवं बातों को तोड़ मरोड़कर पेश कर स्वयं को विश्वसनीय साबित करने का अच्छा अभिनय कर सकते हैं ताकि रिश्तों को कायम रखा जा सके।
सभी पर्सनैलिटी डिसऑर्डर जीवनभर रहते हैं। सामान्यतः युवा अवस्था में इस बीमारी का गंभीर रूप देखा गया है। लकिन यह रोग मध्य आयु वाले लोगों को भी होता है।
एंटीसोशल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर का दीर्घकालिक परिणाम भिन्न-भिन्न हो सकता है। हालांकि कभी-कभी इलाज सफल हो सकता है, लेकिन समस्या की गंभीर अवस्था में, सुधार इतनी जल्दी नहीं होता।
ऐसे मामलों में, समय और संसाधनों का बेहतर उपयोग पीड़ितों की सहायता करने में, खासकर समस्याग्रस्त व्यक्ति के पति/पत्नी या पारिवारिक सदस्य, जो उसके निकट रहते हैं, की सहायता करने में हो सकता है।
बचपन में अभिभावकों की ओर से उपेक्षा का शिकार रहे बच्चों में यह प्रवृति अधिक पाई जाती है। उस समाज में भी इस तरह के लोग अधिक होते हैं, जहां मुश्िकलों में उनकी सहायता करने वाला कोई नहीं होता।बचपन में हिंसा या यों शोषण का शिकार रहे लोग भी इस समस्या का शिकार बन जाते हैं।
शोधकर्ताओं ने इस रोग के रोगियों में कुछ विशिष्ट शरीर विज्ञानी प्रतिक्रियाओं को पाया है। कई रोगियों में बच्चों की तरह बिहेवियर प्रोब्लम या एटेंशन डेफिशिट डिसऑर्डर होते हैं। एंटीसोशल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर संभवतया कई कारणों के संयोग के कारण होता है। अंततः यह कहा जा सकता है की इस रोग की कोई निर्धारित अवधि नहीं होती, किन्तु भूतकाल व वर्तमान की घटनाओं के आधार पर इसके होने का अनुमान लगाया जा सकता है।
इस जानकारी की सटिकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमाईहैल्थ की नहीं है । डिस्क्लेमर:ओन्लीमाईहैल्थ पर उपलब्ध सभी साम्रगी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी मुहैया कराना मात्र है। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है।