

फोटो |
वीडियो देखें |
सेक्स और संबंध |
वज़न प्रबंधन |
योगा |
सौंदर्य |
सेक्स समस्या़ |
घरेलू नुस्खे |
गर्भावस्था |
आयुर्वेद
अस्पताल छोड़ने से पहले डॉक्टर आपको बताएगें कि आपको आगे की जांच या इलाज के लिए फिर कब अस्पताल आना है। आपकी प्रभावित धमनी को दुबारा ब्लॉक या संकीर्ण होने से बचाने के खतरे को कम करने के लिए डॉक्टर कुछ दवाएं लेने की सलाह दे सकते हैं। डॉक्टर से पूछें कि आप कब व्यायाम और ड्राइविंग शुरू कर सकते हैं।
खतरे
हालांकि कोरोनरी एंजियोप्लास्टी सामान्यतः एक सुरक्षित प्रक्रिया है, इससे कुछ खतरे भी हो सकते हैं, जैसे-
लगभग 3 प्रतिशत रोगियों में हृदयाघात।
3 से 5 प्रतिशत रोगियों में आपातकालीन कोरोनरी धमनी बायपास सर्जरी।
रक्त के छोटे थक्कों के कारण स्ट्रोक।
धमनी या हृदय का पंक्चर।
बांह या जांघ की जिस शिरा में कैथेटर डाला जाता है, उसका ब्लॉक हो जाना
एक्स-रे डाई से एलर्जिक प्रतिक्रिया होना
इनमें से कुछ समस्याएं जानलेवा हो सकती हैं, इसलिए कोरोनरी एंजियोप्लास्टी हमेशा ऐसे अस्पताल में कराना चाहिए जहां किसी जटिलता की स्थिति से तत्काल निपटने के लिए जरूरी उपकरण और व्यक्ति उपलब्ध हों। प्रत्येक 1000 रोगियों में 1 से 4 रोगियों की एंजियोप्लास्टी के दौरान मूत्यु हो सकती है

