अगर आप या आपका कोई प्रिय व्यक्ति अल्कोहल संबंधित समस्या से पीड़ित है तो डॉक्टर की सहायता लें। अल्कोहलिज्म एक बीमारी है, जिसका इलाज हो सकता है।
अगर आपको अल्कोहल डिपेंडेंसी है और आपने शराब छोड़ने का निश्चय किया है, तो इसमें सहायता के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपको जरूरी सलाह और कुछ दवाएं दे सकता है, जिससे कि अगर विद्ड्राअल सिंप्टम हो तो उसे सहना आसान हो सके। डॉक्टर आपको स्थानीय संसाधनों से भी संपर्क करा सकता है, जिससे आपको नशे से दूर रहने में मदद मिल सके।

